भरत पुर

भारत विकास परिषद् की स्थानीय शाखा की मीटिंग कल देर सांय निजी भवन पर आयोजित की गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर – भारत विकास परिषद् की स्थानीय शाखा की मीटिंग कल देर सांय निजी भवन पर आयोजित की गई जिसमें भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितम्बर को किए जाने का निर्णय लिया गया।

शाखा संरक्षक देवकीनंदन सोनी व मनीष मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की साधारण सभा का आयोजन शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रथम चरण की शाखा स्तरीय प्रश्न मंच (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता प्रभारी हेमन्त पाण्डेय व परीक्षा नियंत्रक राजेश गोयल के नेतृत्व में कस्बे के हरिरमण फार्म हाउस में 27 सितम्बर को किए जाने का निर्णय लिया गया। इस प्रतियोगिता में भुसावर क्षेत्र के 21 विद्यालयों की जूनियर व सीनियर वर्ग में कुल 37 टीमें भाग लेगी। क्विज प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जूनियर व सीनियर वर्ग की टीम प्रान्त स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में भुसावर शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी। मीटिंग में विजय सिंघल, बृजेश जिन्दल, रूपकिशोर सैन, ताराचंद गोयल, पवन अग्रवाल, नित्यानंद पांडेय, अशोक शर्मा, उमेश सिंघल, बलदेव सैन, आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button