जामताड़ा

गणिनाथ गोविंद जी पूजन महोत्सव में उमड़ा मधेशिया समाज का जनसैलाब

भजन-कीर्तन और भक्ति कार्यक्रम में झूमे श्रद्धालु, हजारों की संख्या में समाज के लोग हुए शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजा सरस्वती शिशु मंदिर के समीप स्थित मैदान में शनिवार को संत शिरोमणि बाबा श्री गणिनाथ गोविंद जी का पूजन महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा एवं मधेशिया युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। महोत्सव में करमाटांड़ सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में मधेशिया समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि बाबा श्री गणिनाथ गोविंद जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणिनाथ महाराज के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र, समाज एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार और बंगाल से पहुंचे कलाकारों ने भजन-कीर्तन एवं भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक झूमते नजर आए।
महोत्सव को लेकर आयोजन स्थल पर विशेष तैयारी की गई थी। पूजा कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने के साथ शरबत और पानी की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद जी के जीवन, उनके विचारों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की। साथ ही समाज में आपसी एकता, भाईचारा और सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कमेटी के विभिन्न पदों से जुड़े रिशु कुमार साह, संदीप कुमार साहू, रोहन गुप्ता, रोहित शाह, सोनी गुप्ता, मोहन शाह, रोहित शाह, धीरज शाह,उत्तम शाह, जितेंद्र शाह, नंदू साह, मीकू गुप्ता, सुनील शाह, आदित्य शाह, हर्षित शाह, दीपक शाह, अंकित शाह, बैद्यनाथ साह, रंजीत शाह, सनोज साह, विशाल साह, चंदन शाह,सूरज शाह, अनमोल, कल्लू साह सहित दर्जनों साह परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति एवं मधेशिया समाज के लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महोत्सव के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button