बुलंदशहर

बुगरासी चौकी से बुलंदशहर डायल 112 भेजे गए सिपाही 

गौरव शर्मा का स्टाफ द्वारा फूल माला पहनाकर भी भावभीनी विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बुलंदशहर  नरसेना थाना की बुगरासी चौकी पर तैनात गौरव शर्मा का बुलंदशहर डायल 112 पर तबादला होने पर बुगरासी चौकी स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी स्टाफ सहकर्मियों ने उन्हें फूल माला पहनना कर सम्मानित किया मिठाई खिलाकर नए कार्य स्थल के लिए शुभकामना दी  बुगरासी चौकी के एचएम सचिन कुमार ने कहा कि गौरव शर्मा लंबे समय से बुगरासी चौकी पर तैनात थे इस दौरान उनका व्यवहार शांत एवं मिलनसार रहा वह अपनी ड्यूटी को पूजा समझ कर पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते थे और सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते थे इस मौके पर चौकी स्टाफ ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सिपाही गौरव शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना की चौकी क्षेत्र की जनता ने भी सिपाही गौरव शर्मा के कार्यकाल की सराहना की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बताया  गौरव शर्मा अच्छे इंसान ईमानदार सिपाही हैं इस अवसर पर चौकी स्टाफ से सचिन कुमार शकील सूरज कुमार सुशील कुमार अजय कुमार मनीष कुमार मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button