पाकुड़

बिरसा मुंडा शिक्षण संस्थान में JTET की निःशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज, सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परखी तैयारी

Free JTET mock test series at Birsa Munda Educational Institute; hundreds of aspirants assessed their preparation.

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड एवं जिला प्रशासन, पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित बिरसा मुंडा शिक्षण संस्थान में एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ की ओर से झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित मॉक टेस्ट में जिले के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी परीक्षा तैयारी का आकलन किया। एंडेवर एकेडमी के निदेशक विकास तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस टेस्ट सीरीज का उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा के अनुरूप अभ्यास का अवसर उपलब्ध कराना है। संस्थान के निदेशक ने बताया कि JTET को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह है, लेकिन सही मार्गदर्शन और परीक्षा पैटर्न के अनुरूप नियमित अभ्यास की कमी के कारण कई अभ्यर्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एकेडमी की ओर से प्रत्येक रविवार को पूरी तरह निःशुल्क मॉक टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मॉक टेस्ट JTET के नवीनतम सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न के अनुरूप तैयार किया जाता है। परीक्षा समाप्त होने के बाद विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा प्रश्नों और उत्तरों की समीक्षा की जाती है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की शंकाओं के समाधान के लिए डाउट क्लीयरेंस सेशन भी आयोजित किया जाता है। मॉक टेस्ट में शामिल अभ्यर्थियों ने इस पहल की सराहना की। अभ्यर्थियों का कहना था कि नियमित टेस्ट देने से उन्हें अपनी कमजोरियों को पहचानने, प्रश्न हल करने की गति बढ़ाने और समय प्रबंधन की बेहतर तैयारी करने में मदद मिल रही है। संस्थान की ओर से बताया गया कि यह निःशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज आगामी JTET परीक्षा तक प्रत्येक रविवार को जारी रहेगी। एंडेवर एकेडमी का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को उचित मार्गदर्शन और अभ्यास का अवसर उपलब्ध कराना है। संस्थान के अनुसार, पिछले तीन वर्षों से संचालित एंडेवर एकेडमी से प्रत्येक वर्ष दर्जनों छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। मौके पर संस्था के शिक्षक मो. समीर अहमद, कर्मी प्रिंस प्रकाश, प्रेम प्रताप सिंह, उदय कुमार एवं नीरज कुमार राउत सहित बड़ी संख्या में JTET अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

News 7

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button