साहेबगंज
साहिबगंज में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पर कार्यशाला आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गुलाम हैदर,जिला जज शिव करण,DLSA सचिव विश्वनाथ भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।जिला जज गुलाम हैदर ने कहा कि दुर्घटना मामलों में पुलिस का दायित्व है कि समय पर कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए,वाहन के कागजातों की DTO से जांच और बीमा कंपनी को समय पर सूचना देना पुलिस की जिम्मेदारी है।जिला जज शिव करण ने कहा कि सभी कागजात30 दिनों के भीतर कोर्ट में प्रस्तुत करना अनिवार्य है,थाना प्रभारियों को गंभीरता से कर्तव्य निभाना होगा।वही इस मौके पर SDPO सुशील कुमार,परिवहन विभाग के राज हंस सहित कई थाना प्रभारी और अधिकारी मौजूद थे।



