मथुरा

वृंदावन में बहनों के साथ आया अग्निवीर यमुना में डूबा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में श्रीराधाष्टमी पर बहनों के साथ ब्रज दर्शन करने आए अग्निवीर युवक रविवार को जुगल घाट पर यमुना नदी में डूब गए। युवक सेना में अग्निवीर के रूप में जयपुर में तैनात है। अल्मोड़ा निवासी हर्ष बिष्ट (19) रविवार सुबह करीब 9 बजे अपनी दो बहन बबिता बिष्ट, भारती बिष्ट और चचेरे भाई गौरव के साथ बरसाना दर्शन के बाद वृंदावन के जुगल घाट पहुंचे। जहां हर्ष यमुना में स्नान करने लगा। इस दौरान अचानक हर्ष गहरे पानी में डूबने लगे। बहनों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद एक बाबा ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई लेकिन गहरा पानी होने के कारण वे उसे निकाल नहीं पाए। बहन बबिता एवं भारती ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि हादसे के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से मदद मांगी लेकिन पुलिसकर्मी कभी उच्च अधिकारियों को सूचना देने तो कभी बोट में पेट्रोल न होने की बात कहकर टालमटोल करते रहे। बहनों ने बताया कि हर्ष ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभालता है। फायर ब्रिगेड की टीम में शामिल बच्चू सिंह ने बताया कि नदी में बहाव तेज है। इस कारण युवक का शाम तक पता नहीं चल सका है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि यमुना में डूबे युवक की तलाश जारी है। अन्य परिजन अल्मोड़ा से वृंदावन के लिए चल दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button