पाकुड़

आलमगीर आलम ने गांवों का दौरा कर सुनी जनसमस्याएं, हैदर अली समेत दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, मुखिया आसिफ अली एवं यार मोहम्मद भी रहे मौजूद

Alamgir Alam toured villages and listened to public grievances; dozens of people, including Haider Ali, joined the Congress party, with Mukhiya Asif Ali and Yaar Mohammad also present.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़ सदर प्रखण्ड के सीतापहाड़ी पंचायत अन्तर्गत तानु मोड़ और नसीरपुर गांव में सोमवार को कांग्रेस की ओर से आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं कांग्रेस नेता आलमगीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। आमसभा के दौरान आयोजकों के अनुसार, सीतापहाड़ी एवं आसपास के क्षेत्र के कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें नसीबुल शेख,  उप प्रमुख हैदर अली, आसू मोहम्मद शेख, तोता शेख, पिंटू रहमान, फारूक शेख, कासिम शेख, सूरज शेख, हजरत शेख, सारूल बारीक, मिनारूल शेख और कालू शेख सहित अन्य लोग शामिल रहे। नए सदस्यों का पार्टी की ओर से स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने सीतापहाड़ी स्थित विद्यालय के उन्नयन, बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने तथा पीसीसी सड़क निर्माण सहित विभिन्न मांगें आलमगीर आलम के समक्ष रखीं। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय के उन्नयन से स्थानीय बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। आलमगीर आलम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के स्तर पर आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के संपर्क में रहने और स्थानीय समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाने की बात कही। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल, विधायक प्रतिनिधि गुलाम मोहम्मद उर्फ बकुल, उदय लगवानी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, देबू विश्वास, असद हुसैन, मुखिया माजिबुर रहमान, मुखिया आसिफ अली उर्फ राजू, डॉ. जोहरुल इस्लाम, हाजी महबूब शेख, ईयर मोहम्मद, फरमान अली, रामविलास महतो, मोतिउर रहमान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button