सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में विशेष हिंदी कार्यशाला आयोजित

हिंदी पखवाड़ा के तहत राजभाषा नीति, नियम और वर्तनी के मानक स्वरूप पर दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के राजभाषा अनुभाग की ओर से हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत 22 सितंबर को क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान में विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राजभाषा विभागीय प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यपालक प्रशिक्षुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अपर निजी सचिव, भारत के राष्ट्रपति (पूर्व), पूर्व महाप्रबंधक एनटीपीसी, राजभाषा विश्व हिंदी सचिवालय के पूर्व सचिव तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।
उन्होंने राजभाषा हिंदी की नीति एवं नियमों की जानकारी देते हुए संसदीय समिति और संवैधानिक प्रावधानों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही ‘वर्तनी के मानक स्वरूप’ विषय पर हिंदी वर्तनी के नियमों को सरल और रोचक तरीके से समझाया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला में दी गई जानकारी को रुचिपूर्वक ग्रहण किया।
कार्यशाला ज्ञानवर्धक और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी बताते हुए आयोजन की सराहना की।इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण एम. सुरेश, महाप्रबंधक मानव संसाधन रूमा दे शर्मा, महाप्रबंधक रसायन टी.एन. सीतारमन, अपर महाप्रबंधक आरएलआई देबास्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन कामना शर्मा, सहायक अधिकारी राजभाषा कल्याण सिंह सहित अन्य अपर महाप्रबंधक और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button