रामपुर शाहबाद
बेहतर कार्य करने वाले प्रधान पंचायत सहायक और सफाई कर्मियो हुए सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय शाहबाद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांवों में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और सफाई कर्मियों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
खंड विकास अधिकारी धीरेन्द्रपाल सिंह चौहान ने ब्लॉक प्रमुख पति एवं पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर की मौजूदगी में 10 ग्राम प्रधानों और 11 पंचायत सहायकों समेत सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में पंचायत स्तर के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह, सचिव साकिब, अवधेश कुमार, रोहित राव, उमेश गौतम और कुनाल चौधरी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


