कानपुर

आयुर्वेद केवल उपचार नहीं, स्वस्थ जीवनशैली का आधार

11वें आयुर्वेद दिवस पर संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाने पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : धन्वंतरि जयंती के अवसर पर किदवई नगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा योजना अस्पताल में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस वर्ष का ध्येय वाक्य “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” रखा गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद को उपचार के साथ स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव का माध्यम बताते हुए लोगों को जागरूक किया गया। आयुर्वेद फार्मासिस्ट अविनाश कुमार मौर्य ने कहा कि लोगों की बदलती कार्य पाली, अनियमित खान-पान और बिगड़ी दिनचर्या के कारण कब्ज, बीपी सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार नियमित दिनचर्या और आयुर्वेदिक उपाय अपनाने से स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मरीजों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने स्वयं तैयार किए गए पोस्टर के माध्यम से भी आयुर्वेद दिवस का संदेश लोगों तक पहुंचाया। आयुर्वेद चिकित्सक एवं सीजीएचएस रतन लाल नगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार शाक्य ने कहा कि अनियमित खान-पान, कम शारीरिक गतिविधि और तनाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और शारीरिक सक्रियता अपनाकर स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सकता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने वर्ष 2016 में धन्वंतरि जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाने की शुरुआत की थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button