कानपुर

श्री बालाजी मंदिर पटकापुर में बुढ़वा मंगल पर बालाजी का विधि-विधान से पूजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : श्री बालाजी भक्त परिवार समिति (पंजी.) के द्वारा सुप्रसिद्ध श्री बालाजी मंदिर पटकापुर में बुढ़वा मंगल उत्सव 2026 के अवसर पर चतुर्थ बुढ़वा मंगल बड़ी ही श्रद्धा के साथ दरबार में मनाया गया। महंत अनुभव पाण्डेय ने बताया कि बुढ़वा मंगल के इस पावन पर्व पर विशाल हवन,श्री बालाजी महाराज का विशेष पूजन, स्वर्ण चोला बुढ़वा मंगल का विशेष श्रृंगार के अलौकिक दर्शन, भजन कीर्तन,विशेष आरती दर्शन,नृत्य नाटिका का आयोजन हुआ जहां भक्तों की अटूट आस्था देखने को मिली श्री बालाजी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा परिसर “जय श्री राम” और “जय बालाजी महाराज” के जयकारों से गूंज उठा। महंत ने बताया कि बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख,शांति तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पटकापुर श्री बालाजी मंदिर की यह अटूट धार्मिक मान्यता है कि यहाँ आने से भक्तों को भूत-प्रेत,ऊपरी बाधा और नकारात्मक शक्तियों (रोगों) से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाती है। भगवान हनुमान को समर्पित इस पावन धाम में संकटों के निवारण के लिए दूर-दराज से लोग खिंचे चले आते हैं। इस मंदिर में परेशान लोगों के कष्ट दूर करने के लिए मंदिर में अर्जी,दरखास्त और सवामणी लगाने की परंपरा है और मान्यता है कि यहाँ की ‘पेशी’ में आते ही पीड़ित व्यक्ति के अंदर की नकारात्मक शक्ति का अंत हो जाता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button