मध्य प्रदेश

आस्था के मेले में सुरक्षा का पहरा।

जल विहार मेले में पुलिस मुस्तैद।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

छतरपुर। जिले के चंदला में आयोजित ऐतिहासिक जल विहार मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
मेला परिसर सहित प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इस संबंध में चंदला थाना प्रभारी उदयवीर सिंह तोमर ने बताया कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सभी पॉइंटों पर जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
थाना प्रभारी तोमर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मेले में यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक हरकत दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मेले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button