मध्य प्रदेश

लवकुश नगर मे टी० आई० अजय अम्बे को दी भावभीनी विदाई।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

छतरपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा हाल ही में थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में लवकुश नगर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अम्बे का स्थानांतरण महाराजपुर थाना किया गया है।
स्थानांतरण से पूर्व आज लवकुशनगर थाने में थाना प्रभारी अजय अम्बे का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में थाने के समस्त पुलिस स्टाफ, क्षेत्र के पत्रकारगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
उपस्थितजनों ने माँ बम्बरबेनी का छायाचित्र भेंट कर एवं माला पहनाकर थाना प्रभारी को भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button