
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बिशप मंडल इंटर कॉलेज के सभागार में कला उत्सव-2026 की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार के मार्गदर्शन में कुल 12 विधाओं में हुई। इस वर्ष की थीम “विकसित भारत 2047” रही।
मंडल के चारों जनपदों बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वर्ष 2025 की राष्ट्रीय विजेता मनप्रीत कौर की वायलिन वादन प्रस्तुति रही।
कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार और सह जिला विद्यालय निरीक्षक जसवंत सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। रामाज्ञा कुमार ने ‘चरैवेति-चरैवेति’ का मंत्र देकर आत्मविश्वास जगाया, वहीं डीआईओएस ने निरंतर अभ्यास का महत्व बताया।
प्रतियोगिता परिणाम में शास्त्रीय नृत्य में केदारनाथ इंटर कॉलेज की वसुधा कुमारी, लोक नृत्य समूह में साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज बरेली, शास्त्रीय गायन में जय नारायण इंटर कॉलेज के षड़ज शर्मा, समूह गायन में कस्तूरबा नगर निगम बरेली, निर्णायक की भूमिका मानस गुलाटी, सुमेधा झा, श्रुति प्रज्ञानंद, सविता सिंगल और आशा ने निभाई। संचालन प्रवीणा श्रीवास्तव ने किया।




