मेरठ

मासिक बैठक के बाद उपज पदाधिकारियों ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) की जिला एवं मवाना तहसील कार्यकारिणी की मासिक बैठक बुधवार को तहसील अध्यक्ष संचित अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, पत्रकारों से जुड़े विषयों और संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए पत्रकार हितों और आपसी समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं, आगामी कार्यक्रमों और संगठन स्तर पर किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा हुई।

बैठक के बाद उपज के पदाधिकारी और सदस्य मिल रोड स्थित कपिल सिनेमा पहुंचे, जहां सभी ने सामूहिक रूप से फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने संगठन के सक्रिय सदस्य अमित शर्मा का फिल्म प्रदर्शन की व्यवस्था के लिए आभार जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सामूहिक कार्यक्रम सदस्यों के बीच आपसी मेल-जोल और भाईचारा बढ़ाने में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, तहसील अध्यक्ष संचित अरोड़ा, तहसील महामंत्री इसरार अंसारी, अमित शर्मा, प्रखर शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, नीरज तोमर, मदनपाल गौतम, गौरव सैनी, प्रशांत तोमर, आशीष चौधरी, कुलदीप भारद्वाज, ताज मोहम्मद, योगेश शर्मा, जयवीर त्यागी, रवि गौतम, मोहम्मद आसिम, सोहेल सैफी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button