दिल्ली
आप ने भाजपा विधायक के पीजी पर कार्रवाई की मांग की।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली ।आम आदमी पार्टी के नेता और एमसीडी में विपक्ष के नेता अंकुश नारंग ने सत्य निकेतन में भाजपा विधायक अनिल शर्मा से जुड़ी पीजी इमारत को लेकर एमसीडी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इमारत एमसीडी के स्वीकृत नक्शे और भवन नियमों के विपरीत बनी है। नारंग ने कहा कि यह मुद्दा गुरुवार को एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में उठाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और एमसीडी महापौर से मामले में कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।



