बरेली

संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय जसोली, नगर क्षेत्र बरेली में किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रत्येक विकासखंड के प्रथम एवं द्वितीय विजेता छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था। इसमें 15 ग्रामीण क्षेत्र और 1 नगर क्षेत्र के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल रहे। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और बच्चों को थीम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी डॉ. अनिल चौबे ने किया। विधायक ने बच्चों को विकसित भारत के बारे में संक्षेप में बताया। उनके साथ अमरीश कठेरिया भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में आलमपुर जाफराबाद की लक्ष्मी (कक्षा-8) ने प्रथम, नगर क्षेत्र की प्रतिमा (कक्षा-8) ने द्वितीय और संयुक्त रूप से भदपुरा की रानी बेटी (कक्षा-8) व फतेहगंज पश्चिमी की यांशी (कक्षा-8) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विधायक ने विजेता बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।
एआरपी मदन मोहन उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान धर्मवीर गंगवार, सीमा कश्यप, नीरज सक्सेना, संजीव कुमार, कृष्ण पाल सिंह, मो. हसन, अंकिता, नीलम सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button