भरत पुर
नमामि भारतम् वंदे मातरम् कोटि कोटि कण्ठों से हुआ गुंजायमान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर : वैर विधानसभा मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में सरकारी निजी विद्यालयों में राष्ट्रगान बंदे मातरम का आयोजन हुआ जिला शिक्षा अधिकारी भरतपुर माध्यमिक ने लिया फीड बैक
विद्यालयों में बंदे मातरम की हुई गूंज
भुसावर मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल मे आज सरकारी एवं निजी विद्यालयों में बंकिमचंद चट्टोपाध्य की ओर से रचित गायन बन्देमातरम का 150 वी वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में वंदे मातरम का आयोजन हुआ।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक भरतपुर सुरेन्द्र गोपालिया ने बताया कि आज भरतपुर जिले के समस्त सरकारी अर्ध सरकारी निजी विद्यालयों में राष्ट्रीय गायन बंदे मातरम की 150वी वर्षगांठ के अवसर पर बंदे मातरम का आयोजन हुआ।इस अवसर विधालयों के स्टाफ ने बंकिम चंद चट्टोपाध्य की ओर से रचित गायन बंदे मातरम के महत्व पर प्रकाश डाला गया । उन्होंने बताया कि 26सितम्बर को ब्लॉक स्तर पर चित्रकला निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है । ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ आने वाले तीन प्रतियोगियों को जिला स्तर पर28सितंबर को आयोजित होने वाली चित्रकला निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ आने वाले को को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर ,भुसावर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का एक स्वर एक समय पर गायन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ सीमा मनोचा प्राध्यापक बी. एड. कॉलेज श्री आर्य महिला विद्यापीठ ,भुसावर रही।डॉक्टर सीमा मनोचा ने अपने वक्तव्य में कहा वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है यह भारत माता की वंदना है। आज इस गीत को सुनकर वे स्वतंत्रता सेनानी ,शहीद जो आज हमारे मध्य नहीं है उनकीआत्मा को असीम शांति प्राप्त हुई है। यह गीत चेतना है,जागृति है, देशभक्ति का भाव है। इसे हमेशा आगे बढ़ाना और इसके सम्मान की सदैव रक्षा करनी है ऐसा संकल्प हमें लेना चाहिए।
वंदे मातरम हमारी धरोहर है इसके शब्द कानों में पड़ते ही रंगों का खून मचलने लगता है, देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाह से मन में उल्लास भर जाता है।यह भारत की आजादी का गीत है। इस अवसर पर माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के संरक्षक शेर सिंह सैनी व्यवस्थापक रवि कुमार सिंघल कोषाध्यक्ष सुशील कुमार भारद्वाज आदर्श विद्या मंदिर समिति भरतपुर के जिला संस्कार केंद्र एवं शिशु वाटिका प्रमुख चैतन्य प्रकाश अग्रवाल ,संघ के स्वयंसेवक गोपाल सिंह ,राकेश गुप्ता ,अशोक गुप्ता ,नीरज शर्मा ,बंसीलाल शर्मा (प्रभारी प्राथमिक विभाग) राघव सिंह ,नवजीत सिंह ,प्रवोद कुमार सोनी ,बनवारी लाल गुप्ता स्वाति गर्ग ,पूनम शर्मा, कुसुम लता शर्मा, रामनिवास, शर्मा ,खुशीराम शर्मा राजेश कुमार ,प्रदीप सिंह हेमन्त मित्तल, कपिल पण्डित, लेखराज कटारिया, मनीष मित्तल, मनीष गुप्ता व विद्या मंदिर के समस्त आचार्य तथा भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर भुसावर उपखंड के 22 संस्थानों में 8400 छात्र-छात्राओं एवं कार्मिकों ने वंदे मातरम गीत प्रातः 11:00 बजे एक स्वर में गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश भारद्वाज ने कार्यक्रम का संचालन किया।


