Uncategorizedसाहेबगंज

दुर्गा पूजा को लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक,सौहार्द और सुरक्षा पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने की।बैठक में थाना क्षेत्र के सभी पूजा समितियों के अध्यक्ष-सचिव,जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।आगे विधि-व्यवस्था,भीड़ नियंत्रण,यातायात,डीजे पर रोक और प्रशासनिक निर्देशों पर चर्चा हुई।थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडे ने कहा कि सभी पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र,अलग प्रवेश-निकास द्वार और महिला सुरक्षा के विशेष इंतजाम अनिवार्य हैं।अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें।वही एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि अशांति फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी,सभी समितियों को समय पर लाइसेंस लेने और निर्धारित रूट का पालन करने को कहा गया,जिससे क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से त्यौहार मनाया जा सके।
इस मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पाण्डेय, एसआई अखिलेश सिंह,एसआई बिक्रम कुमार,एएसआई रविंद्र सिंह,एएसआई उमाकांत ओझा,एएसआई मनोज कुमार आजाद के अलावा,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप कुमार सिंह,सुनील कुमार मंडल,दारा सिंह यादव,मनोज यादव दारा यादव अनुराग राहुल,ब्रह्मदेव यादव,शत्रुघ्न यादव,कौसर अलम,मो इशाक,उप प्रमुख वीणा देवी,अजय यादव,एवं पूजा समितियों के सदस्य और कई जनपतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button