बरेली
रिद्धिमा सेंटर में वाद-विवाद प्रतियोगिता, द गुरु स्कूल सर्वश्रेष्ठ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री राममूर्ति स्मारक रिद्धिमा सेंटर फॉर परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स में कनिष्ठ वर्ग की वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। विषय “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युवा रचनात्मकता को खतरा” था।
प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन देव मूर्ति जी, ट्रस्ट सलाहकार इंजी. सुभाष मेहरा और प्राचार्य डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने किया। जिले के 20 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया।
परिणाम –
पक्ष में : प्रथम- गौरी भाटिया, जीआरएम नैनीताल रोड, द्वितीय- अक्षिता पांडेय, द गुरु स्कूल, तृतीय- अनन्या सक्सेना, जीआरएम डोहरा, सांत्वना- अवनी दीक्षित, जिंगल बेल पब्लिक स्कूल।
विपक्ष में : प्रथम- कृतिका गंगवार, द गुरु स्कूल, द्वितीय- निहारिका शर्मा, हार्टमैन कॉलेज, तृतीय- जाह्नवी गंगवार, जीआरएम डोहरा रोड, सांत्वना- दिवित सक्सेना, जीआरएम नैनीताल रोड।
सर्वश्रेष्ठ स्कूल द गुरु स्कूल चुना गया। चल वैजयंती 2 अक्टूबर को दी जाएगी।
इस दौरान उप प्राचार्य डॉ. रितु सिंह, डीन डॉ. सौरभ गुप्ता, उप प्रशासक रूचि शर्मा आदि मौजूद रहे।




