पाकुड़

सड़क सुरक्षा को लेकर पाकुड़ डीटीओ सख्त, चौक- चौराहों पर वाहन जांच तेज

Pakur DTO takes a strict stance on road safety; vehicle checks intensified at intersections.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। परिवहन नियमों का सख्ती से पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पाकुड़ जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मो० मुजाहिद अंसारी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जिले के विभिन्न चौक- चौराहों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए जा रहे हैं। वाहन जांच के दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा आवश्यक कागजात साथ रखने की हिदायत दी जा रही है। डीटीओ ने जिलेवासियों से अपील की है कि वाहन परिचालन के दौरान नियमों की अनदेखी न करे और सड़क पर स्वयं के साथ- साथ परिवार एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे। उन्होंने विशेष रूप से तेज गति से वाहन चलाने तथा बिना वैध कागजात के बाइक अथवा अन्य वाहन का परिचालन नहीं करने की चेतावनी दी है। साथ ही डीटीओ मो० मुजाहिद अंसारी ने किसी भी नशीली पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने की सख्त ताकीद की है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आर्थिक दंड के साथ- साथ नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। परिवहन विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करे। विभाग का उद्देश्य वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। वही वाहन जांच के दौरान थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता भी अपने टीम के साथ एक्शन मोड में दिखे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button