बरेली

डीएम ने की स्वास्थ्य समिति और संचारी रोग अभियान की समीक्षा

ई-संजीवनी, आभा आईडी की प्रगति बढ़ाने पर दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि बारिश से जलभराव है। पानी निकलने के बाद स्वास्थ्य समस्याएं न हों और यदि हों तो पूरा इलाज मिले, इसकी तैयारी रखी जाए।सभी सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टरों को सेवाओं की पोर्टल पर फीडिंग अनिवार्य करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाली एएनएम पर कार्रवाई के निर्देश दिए।पीएम जन आरोग्य योजना में भुगतान व पंजीकरण का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। आशाओं के भुगतान में पिछड़े केंद्रों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।आभा आईडी में जनपद के पीछे होने पर प्रगति बढ़ाने को कहा। दस्तक अभियान में अधिक से अधिक टीबी मरीजों को चिह्नित कर शत-प्रतिशत उपचार, आईजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।बैठक में सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, सभी सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टर व अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button