साहेबगंज

हरप्रसाद आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आम सभा आयोजित

हरप्रसाद आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आम सभा आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज शहर के बाटा रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर हरप्रसाद आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड CLF की वार्षिक आम सभा AGM आयोजित की गई।इस कार्यक्रम में CLF की उपलब्धियों,आय और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई,CLF पदाधिकारियों ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया,आगे बताया गया कि इस वर्ष CLF की वार्षिक आय3लाख15हजार रुपये रही।कार्यक्रम में DFM राजेश कुमार रॉय,DLM अनिरुद्ध कुमार,BPMप्रियो ज्योति सेन, BPO अनंत कुमार सिन्हा,बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर,क्लस्टर कोऑर्डिनेटर लंबोदर पंडित सहित जिला-प्रखंड स्तर के अधिकारी और लगभग 100 SHG-VO की दीदियां शामिल हुए।BPM ने CLF के गठन और महत्व,DFM ने वित्तीय पारदर्शिता और लेखा-जोखा,DLM ने फार्म लाइवलीहुड और BPO ने नॉन-फार्म गतिविधियों पर जानकारी दी।बैंक मैनेजर ने बैंकिंग सेवाओं,बीमा और अटल पेंशन योजना के बारे में बताया।इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button