भरत पुर

अग्रसेन जयन्ती महोत्सव

साधारण सभा 30 सितम्बर को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर – स्थानीय अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन रविवार देर सांय कस्बे के सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन में समाज अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अग्रसेन जयन्ती महोत्सव 11 अक्टूबर को मनाये जाने का निर्णय लिया गया।
अग्रवाल समाज मंत्री प्रमोद सिंघल व कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवन के साथ किया गया। बैठक में आगामी 11 अक्टूबर को अग्रवालों के जनक महाराजा अग्रसेन की 5180वीं जयन्ती मनाये जाने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में पूर्व पार्षद विवेक गर्ग, शिक्षाविद अनिल सिंघल, नीतेश सिंघल, पवन अग्रवाल व मनीष सिंघल ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई, जिसमें प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, वैदिक यज्ञ एवं प्रतिभावान विद्यार्थीओं, नवनियुक्त राजकीय कर्मचारियों व निर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह, आदि कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सहमति बनी और जयंती महोत्सव की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए 30 सितम्बर को सांय सात बजे अग्रवाल समाज भवन में साधारण सभा बुलाये जाने का निर्णय लिया गया। मीटिंग का संचालन उपाध्यक्ष अंशु मित्तल ने किया तथा उपमंत्री सत्येन्द्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। मीटिंग में पंकज गर्ग, नवीन मित्तल, बृजेश जिंदल, जीतू गोयल, राजेश अग्रवाल, लव अग्रवाल, सतीश सिंघल, आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button