शामली
भगत सिंह की जयंती मनाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय सैनी, मुख्य वक्ता आचार्य प्रवेश शर्मा और कार्यक्रम प्रमुख आशीष जैन ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। आचार्य प्रवेश शर्मा ने भगत सिंह के जीवन और देश की आजादी के लिए उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने का आह्वान किया।