शामली
आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगें उठाईं
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। अखिल भारतीय संगिनी व आशा वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आशाओं को 21 हजार और आशा संगिनियों को 26 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की। इसके अलावा नियुक्ति पत्र जारी करने, भ्रमण भत्ता, दुर्घटना एवं मृत्यु बीमा, टीए-डीए तथा सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की व्यवस्था की मांग भी रखी। कार्यकर्ताओं ने 12 लाख रुपये सहायता राशि देने की मांग भी की।