बरेली
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर किया माल्यार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर समाजवादी छात्र सभा, बरेली महानगर द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और आजादी में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का साहस और देश के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय, समानता और छात्रहितों की आवाज मजबूती से उठानी चाहिए। इस मौके पर मयंक शुक्ला, विक्रांत सिंह पाल, किशन यादव, अमन यादव, रवि कुमार, प्रशांत यादव, मनोज यादव ‘मनी’ मौजूद रहे।



