कानपुर
लेडी जेसी विंग जेसीआई कानपुर द्वारा मॉलिक्यूल में ‘बेडैज़ल्ड फ्यूजन’ का भव्य आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : लेडी जेसी विंग जेसीआई कानपुर द्वारा मॉलिक्यूल में ‘बेडैज़ल्ड फ्यूजन’ का भव्य आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने क्राफ्ट वर्कशॉप, ओपन माइक, लाइव म्यूजिक और डांस के साथ एक यादगार शाम का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने ग्लास को रचनात्मक ढंग से सजाया और ओपन माइक के माध्यम से गायन,कविता, कहानी और अपनी प्रतिभा को मंच प्रदान किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिना किसी प्रतियोगिता या झिझक के महिलाओं को अपनी पहचान और हुनर को खुलकर व्यक्त करने का अवसर देना था। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आईडब्ल्यूसीके रॉयल्स की अध्यक्ष श्वेता गुप्ता और एआईडब्ल्यूसी की अध्यक्ष वीना पांडे भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस आयोजन में लेडी विंग चेयरपर्सन विजेता शर्मा, श्वेता अग्रवाल, डॉ. सुमी गर्ग, गीता गुप्ता, आयुषी गुप्ता, उत्कर्षा अग्रवाल, संगीता झंवर, रिचा अग्रवाल, अंजू गोयनका,सोनिया अग्रवाल, अनुशुभा, सिखा, शेफाली,राशि,सुविधा,सारिका और सोनिया गुप्ता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


