खैरथल

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 11 प्रतिष्ठानों को इंप्रूवमेंट नोटिस 

एवं करीब 45 किलो कोल्ड ड्रिंक और 30 किलो असुरक्षित खाद्य रंग से निर्मित सब्जी को कराया नष्ट।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा हॉस्पिटलों के नजदीक प्रतिष्ठानों पर विशेष अभियान चलाया गया था उसके तहत डॉ अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तिजारा और शेखपुर चौकी के आसपास कार्रवाई करते हुए करीब 11 प्रतिष्ठानों को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया ।
नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग हेमंत कुमार यादव ने बताया कि आज विभाग ने कार्रवाई करते हुए जिला सरकारी अस्पताल तिजारा के सामने ललित आहूजा डेयरी तिजारा, लीलाराम हवाई नजदीक पुलिस थाना तिजारा, लीलाराम एंड संस तिजारा, नरसी गुर्जर कोल्ड ड्रिंक तिजारा, अबुजा फ्रूट जूस सेंटर शेखपुर चौकी, रुबिस फूड पैलेस शेखपुर चौकी, राहुल मिष्ठान भंडार शेखपुर चौकी, इक्का मिष्ठान भंडार शेखपुर चौकी, गिरिराज चाट भंडार टपूकड़ा, बाबा मिष्ठान भंडार आलमपुर को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए हैं। मौके पर ललित आहूजा डेयरी गवर्नमेंट हॉस्पिटल के सामने से 45 लीटर एनर्जी ड्रिंक को मौके पर ही नष्ट करवाया गया है सभी प्रतिष्ठानों में साफ सफाई में कमी,पेस्ट कंट्रोल का ना होना,स्टाफ का मेडिकल ना होना,डस्टबिन उपलब्ध न होना जैसी कमियां पाई गई।
मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर शिकायत के आधार पर टपूकड़ा में गिरिराज चाट भंडार मुख्य बाजार टपूकड़ा में स्थित प्रतिष्ठान पर दही का सैंपल लेकर करीब 30 किलो असुरक्षित खाद्य रंग से निर्मित बोले एवं चटनी को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
सभी प्रतिष्ठानों को 7 दिवस के अंदर सभी कमी को पूरा करने का नोटिस जारी किया गया है अगर कमियां पूरी नहीं हुई तो सभी प्रतिष्ठानों का लाइसेंस सस्पेंड कर अग्रिम कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में सुरेंद्र , बबीता और मनीषा शर्मा मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button