
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
आदर्श नंगला/बागपत : आदर्श नंगला में संघ संच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, आचार्यों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, सेवा और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में संच प्रशिक्षक रूपेक्षा, संच पालक सुरेंद्र मलानिया, भाग गतिविधि प्रमुख रंजीत तथा अंचल संरक्षण प्रमुख ब्रह्मपाल की उपस्थिति रही। इनके मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को नियमित रूप से आगे बढ़ाने तथा समाज के बीच सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अनीता शर्मा, अनीता मालिक, विमला, रेशमा, बबली, मीनू रानी, मोनिका, प्रीति, शिवानी, मंजू रानी, मुन्नी, बबीता, सुमन, काजल, शांति, रचना, रीति, सविता और कृष्णपाल सहित सभी आचार्यों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय और सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। वक्ताओं ने कहा कि नियमित रूप से होने वाली ऐसी गतिविधियां कार्यकर्ताओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में सहायक होती हैं। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क और सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय सहभागिता करने और समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम का समापन सामूहिक सहभागिता और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा के साथ किया गया।


