बरेली

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड और निर्माण कार्यों की करी समीक्षा 

मानकों की अनदेखी पर जिम्मेदारी तय की जाएगी - जिलाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास विभाग के सीएम डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि पूर्ण होने वाले निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कर पोर्टल पर प्रगति अपलोड करें और हैंडओवर की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करने तथा पीडब्ल्यूडी को नवरात्र से पूर्व गड्ढायुक्त सड़कों को चिन्हित कर मरम्मत पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ देवयानी, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, पीडी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीपीआरओ कमल किशोर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button