बरेली
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 29 सितंबर को पं. दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चौबारी में जिला गंगा समिति बरेली द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में हुआ।
जिला परियोजना अधिकारी नागेंद्र कुमार निषाद ने विद्यार्थियों को नदियों के पारिस्थितिक महत्व, स्वच्छता, जलीय जीवों के संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य मनोज दिवाकर ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। जिला इको क्लब प्रभारी प्रवीण कुमार ने पर्यावरण गीत प्रस्तुत किया।
इस मौके पर शिवनेश शर्मा वनविद, नीरज अग्रवाल, अतुल कुमार शर्मा, अरशद खान, दिव्यांशु श्रीवास्तव, चेतन श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, ग्राम प्रधान पप्पू सिंह सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।




