बुलंदशहर

सौ मीटर दौड़ में कृष और हिमांशी ने बाजी मारी 

नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन 

पी एम जन्मदिन के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  पब्लिक स्कूल में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी शानदार खेल प्रतिभा का परिचय दिया। सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में कृष और बालिका वर्ग में हिमांशी अव्वल रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता निवर्तमान जिला महामंत्री संजय गूर्जर, निवर्तमान जिला मंत्री नरेश त्यागी विद्यालय चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट चेयरपर्सन मनु अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां भारती एवं मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया।  बतौर मुख्य अतिथि बच्चों को संबोधित करते हुए संजय गूर्जर ने कहा कि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलों में अवश्य नियमित रूप से भाग लें। बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते रहना चाहिए जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से जुझारूपन बढ़े।
खेलकूद से टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।
इस अवसर पर 100 मीटर बालक बालिका वर्ग दौड़,खो- खो और वालीवाल  प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। 100मीटर दौड़ बालक वर्ग में कृष और बालिका वर्ग में हिमांशी पहले स्थान पर रहे। खो-खो में गुनगुन की टीम और वालीबॉल में दीपांशु की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रबंधन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button