बरेली

जलभराव होने से आकाशवाणी बरेली की प्रसारण सेवा तीसरे दिन हुई बहाल       

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे बरेली में लगभग हर क्षेत्र जलभराव की समस्या से जूझ रहा था। आकाशवाणी बरेली के परिसर में भी जलभराव के कारण स्टूडियो के ट्रेंच में पानी भरने के कारण आकाशवाणी के कार्यक्रमों का प्रसारण तीसरे दिन बहाल हो पाया। आकाशवाणी के सहायक अभियंता दीपक सक्सेना और कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नगर आयुक्तसंजीव कुमार मौर्य के सहयोग से पंप द्वारा पानी की निकासी कराई गई। जिसके बाद स्टूडियो की टेस्टिंग के बाद सोमवार शाम से कार्यक्रमों का पुनः प्रसारण आरंभ किया गया। सभी इंजीनियर्स और अधिकारियों द्वारा दिन रात सुचारू प्रसारण के लिए प्रयास किया गया। कांधरपुर से आ रहा नाला आकाशवाणी बरेली के आगे से होता हुआ गुजरता है जो कि रामेश्वर धाम कॉलोनी के आगे स्थित बारात घर पर बंद है। अगर वह नाला बन जाए तो आगे इस प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र सरकार की अति आवश्यक सेवा है। इसको दृष्टिगत रखते हुए शासन और प्रशासन को नाले का निर्माण पूर्ण करना चाहिए जिससे आगे कभी प्रसारण बाधित होने की समस्या उत्पन्न न हो सके। ट्रेंच में अब भी पानी भरा है और आकाशवाणी परिसर में अब भी नाले का पानी आ रहा है। पम्प लगा है। जब तक नाले से जल निकासी की व्यवस्था नहीं होगी पानी भरा ही रह सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button