बरेली

भारत स्काउट-गाइड के प्रशिक्षुओं ने निकाली पैदल हाइक

पर्यावरण व सेवा का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ के तत्वावधान में एसबी इंटर कॉलेज में आयोजित बेसिक कोर्स फॉर स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन शिविर के पांचवें दिन पैदल हाइक का आयोजन किया गया। शिविर 24 से 30 सितंबर तक चल रहा है।
हाइक एसबी इंटर कॉलेज से शुरू होकर बरेली कॉलेज, आनंद आश्रम होते हुए गांधी उद्यान तक निकाली गई। प्रतिभागियों ने खोज के चिन्ह, मानचित्र और कंपास का उपयोग करते हुए हाइक पूरी की। इस दौरान पर्यावरण, यातायात नियंत्रण और ‘विकसित युवा-विकसित भारत’ विषय पर चर्चा हुई।
हाइक का संचालन LOC सुमन प्रकाश श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव और भानुमति के निर्देशन में किया गया। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. पुष्प कांत शर्मा, DOC गौरव पाठक, जिला स्काउट मास्टर महावीर प्रसाद, जिला गाइड कैप्टन सीमा कश्यप, चित्रसेन HWB, अर्पण कुमार आर्य HWB, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button