सिंगरौली

सरई में संदिग्ध हालत में मिस्त्री की मौत

परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के गोड़बहरा गांव में भैयालाल सेन उर्फ लाला मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के शरीर पर करंट लगने के निशान मिलने की बात सामने आई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि भैयालाल को करंट लगाकर उसकी हत्या की गई और इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।
जानकारी के अनुसार भैयालाल सेन शनिवार रात करीब 9 बजे घर से अपनी दुकान जाने के लिए निकला था। इसके बाद उसकी मौत की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौत की परिस्थितियों को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने झुरही-सरई मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
परिजनों ने पुलिस से मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चक्काजाम के चलते मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। शरीर पर मिले निशानों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button