खैरथल

वोट चोरी एवं नगर निकाय चुनाव में कथित अनियमितताओं के खिलाफ खैरथल में कांग्रेस का जोरदार  प्रदर्शन

पूतले फूंक की जोरदार नारेबाजी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। वोट चोरी एवं नगर निकाय चुनाव में कथित अनियमितताओं के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को खैरथल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
अंबेडकर चौक पर आयोजित सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव एवं तिजारा से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान ने संबोधित किया। नेताओं ने नगर निकाय चुनाव में कथित अनियमितताओं, मतदाताओं के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
सभा के बाद हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस के झंडे और तख्तियां लेकर अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट की ओर पैदल मार्च करते हुए रवाना हुए। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में नारेबाजी की।
कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
पंचायती राज चुनाव को लेकर बलराम यादव ने चेताया
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि आज का प्रदर्शन केवल नगर निकाय चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आम मतदाता के अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा की लड़ाई है।
उन्होंने कहा, “आज खैरथल की धरती पर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए एकत्रित हुए हैं। नगर निकाय चुनाव में जिस प्रकार भाजपा सरकार ने प्रशासन के दम पर कथित रूप से मनमानी और अनियमितताएं कीं, वह अब पंचायती राज चुनाव में नहीं चलने दिया जाएगा। पंचायती राज चुनाव में हर मतदाता को अपने मत का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करने का अधिकार मिलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी। जनता के वोट के अधिकार से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
इमरान खान ने कहा
तिजारा से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान ने कहा कि आज का आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि आम मतदाता के अधिकार और लोकतंत्र की मजबूती के लिए है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है तथा नगर निकाय चुनाव से संबंधित कार्यकर्ताओं एवं आम मतदाताओं की शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से समाधान होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खैरथल-तिजारा का कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाता रहेगा और पंचायती राज चुनाव में भी कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ लोकतांत्रिक तरीके से जनता के बीच जाएंगे।
ईस दोरान जिला सह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई प्रधान विनोद कुमारी सांगवान  पूर्व प्रधान विजेंद्र चौहान पूर्व जिला पार्षद बाबूलाल यादव पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पवन खटाना पूर्व ब्लाक अध्यक्ष इस्माइल खान एनएसयूआइ अध्यक्ष देवेंद्र बिधूड़ी यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत महिपाल चौहान भरत चौधरी पूर्व जिला सचिव संजय गुर्जर पूर्व जिला सचिव उस्मान खान पूर्व जिला सचिव दोलत नागर अर्जुन ठाकुर विनोद राजपूत रूपेश यादव अनिल रोहिल्ला अन्तू चोकण डेविड मर्दाने शकील बाघोर प्रभु दयाल शौकीन खान अमजद खान श्याम शेखावत पुष्पेंद्र चौहान बक्सानंन्द भारती खुर्शीद खान साहुन खान ज़ाकिर खान तेज प्रताप तंवर सिद्धांत शर्मा यूधिष्ठर यादव सुभाष यादव देवेंद्र निर्मोही राजेश तवंर वीरपाल सिंह रवि सेन मेहर दीन खान शोकत खान कपिल शर्मा  करण चोरी रितिक रोशन गुलाब शर्मा सदाम खान वसीम खान रफीक खान जोगिंदर सिंह सतनाम सिंह भूपसिंह मेघवाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेस के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता, स्थानीय नेता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button