बरेली
श्री राधा माधव मंडल की रासलीला 30 सितंबर से होगी प्रारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल रजि. बरेली द्वारा 30 सितंबर से 8 अक्टूबर तक भव्य रासलीला एवं भक्त लीला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिदिन शाम 6 से 9:30 बजे तक श्री त्रिवटीनाथ मंदिर कथा स्थल पर होगा।
प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान के स्वरूप, लीला, धाम, नाम और परिकर के प्रत्यक्ष दर्शन कराने के उद्देश्य से आयोजन किया जा रहा है। लीलाओं का मंचन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वृंदावन निवासी डॉ. स्वामी देवकीनंदन जी महाराज एवं उनकी मंडली करेगी।
कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा –
30 सितंबर – श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव
1 अक्टूबर – भक्त शिरोमणि मीराबाई
2 अक्टूबर – शिव-पार्वती विवाह
3 अक्टूबर – श्री खाटू श्याम चरित्र
4 अक्टूबर – गिरिराज पूजन एवं छप्पन भोग
5 अक्टूबर – मां दुर्गा चरित्र
6 अक्टूबर – प्रभु जगन्नाथ महिमा
7 अक्टूबर – भक्त नरसी मेहता चरित्र एवं नानीबाई का मायरा
8 अक्टूबर – कंस वध, उग्रसेन राजतिलक एवं होली लीला
प्रेसवार्ता में जुगल किशोर साबू, मोहन गुप्ता, कैलाश चंद्र शर्मा, विकास शर्मा, संजय झंवर, मुकेश अग्रवाल, नवीन गोयल, रामदयाल गोहता, पंकज अग्रवाल, प्रेम शंकर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, आशीष मालू, संजय शर्मा, प्रकाश चंद्र शर्मा, हरीबाबू खंडेलवाल सहित अन्य मौजूद रहे।




