बरेली
सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। निहाल-श्याम डिग्री कॉलेज में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 2047 के विकसित भारत की प्रस्तुति दी। प्राचार्य डॉ. सीएम गंगवार ने छात्रों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया और इससे दूर रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर जितेंद्र पाल सिंह, प्रीति सिंह, शीतल शर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहा।



