मथुरा

संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत के बाद बदल गए आश्रम के नियम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत की घटना जहां पुलिस एक एक बिंदु पर पड़ताल कर रही है, वहीं आश्रम में भी सख्ती नजर आ रही है। संत प्रेमानंद महाराज यमुना विहार गुंज में हैं, लेकिन केलिकुंज में घटना के बाद सख्ती का माहौल है। गली में लोगों को बेवजह खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है। आश्रम से जुडे़ सूत्र बताते हैं कि जल्द ही दीक्षित परिकरों के लिए के लिए नए नियम बनाए जाएंगे। संत के शिष्य रसिक दुलारीशरण की मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस ने अब तक 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की है, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस की खुद समझ नहीं आ रहा है कि दुलारीशरण ने ऐसा क्यों किया, आत्महत्या करने से पहले उसने अपने प्राइवेट पार्ट को क्यों काटा। परिजन की बातों पर गौर किया जाए तो आश्रम के जिम्मेदारों पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। मृतक के भाई मनीष और जीजा सोनू ने कहा कि संत के आश्रम के जिम्मेदारों ने उन्हें धोखे में रखा। ऑटो चालक से जब उन्होंने बात कराई तो उन्होंने कह दिया कि सीधे आश्रम लेकर आ जाओ। वह आश्रम पहुंचे, लेकिन संत प्रेमानंद महाराज से उनका संपर्क नहीं हो पाया। उनके शिष्य कर दर्दनाक मौत के बावजूद महाराज आश्रम में अन्य लोगों से तो मिल रहे थे, लेकिन मृतक के परिजनों से बात करना जरूरी नहीं समझा। उन्हें तो यह सब साजिश लग रही है। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच करे तो रहस्य खुल सकेगा। सीओ सदर संदीप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button