जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में एवरग्रीन की छात्राओं ने जीते पुरस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शामली के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय निबंध, कला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा नौ की सारा ने द्वितीय तथा कला प्रतियोगिता में कक्षा सात की जैनब ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने किया। उन्होंने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। संचालन डॉ. अमित मलिक ने किया। वहीं, छात्राओं की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य इस्तखार अहमद समेत विद्यालय परिवार ने हर्ष जताते हुए बधाई दी।