साहेबगंज

उपायुक्त नेSIR-2026को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष सचिव एवं बीएलए-1के साथ बैठक हुई। बैठक में नोटिस चरण में चल रही दावा-आपत्ति के सत्यापन और भारत निर्वाचन आयोग के संशोधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।आगे बताया गया किNo Mapping,Anomalies से संबंधित मामलों में बीएलओ मतदाताओं के घर जाकर आवश्यक दस्तावेज ईसीआई नेट,बीएलओ ऐप पर अपलोड करेंगे।दस्तावेजों के आधार पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नियमानुसार निर्णय लेंगे।ऑनलाइन दस्तावेज जमा करने वाले मतदाताओं को सुनवाई के लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी।उपायुक्त ने बताया कि 18वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिक,जिन्होंने अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-06नहीं भरा है,वे आयोग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button