शामली

गांधी-शास्त्री जयंती पर बीएसएम स्कूल में हुए कार्यक्रम

स्वच्छता अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता और जागरूकता रैली के जरिए विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में बीएसएम स्कूल में गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान, पोस्टर निर्माण, चित्रकला प्रतियोगिता और जागरूकता रैली के माध्यम से स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, डायरेक्टर अंकित गुप्ता और उप प्रधानाचार्य आशु पंडित ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। दीप प्रज्वलित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई।
विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और स्वच्छता के विचारों से परिचित कराया गया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश का महत्व भी बताया गया।
स्वच्छता गतिविधि के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को साफ रखने का संदेश दिया। पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेशपरक चित्र बनाए।
इसके बाद विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। हाथों में पोस्टर लेकर उन्होंने लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button