शामली

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

अक्टूबर भर चलेगा अभियान, आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगी रोगियों की पहचान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का गुरुवार को शामली सीएचसी से शुभारंभ किया गया। सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना और भाजपा जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया। अभियान एक से 31 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत ‘स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है’ का संदेश दिया जा रहा है।
12 से 31 अक्टूबर तक आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर लोगों को संचारी रोगों के लक्षण, बचाव और उपचार की उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देंगी। इस दौरान डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग और कुष्ठ रोग के लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर जांच एवं उपचार के लिए सूची तैयार की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और जलभराव नहीं होने देने के लिए जागरूक किया जाएगा। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनने, स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।
कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने और बुखार होने पर बच्चों को बिना देरी सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली विभिन्न स्थानों से होते हुए संपन्न हुई। सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. विजेंद्र कुमार, आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. उपकार और डॉ. बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button