बुलंदशहर

25 हजार रुपये का पुरुस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शिकारपुर : अहमदगढ में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अहमदगढ पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है उल्लेखनीय हैं कि दिनांक 27/07/2026 को थाना अहमदगढ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगदीशपुर में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना अहमदगढ पर मुअसं- 257/26 धारा 352, 109(1), 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था इस अभियोग में थाना अहमदगढ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अभियुक्त शाबिर लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी द्वारा 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना अहमदगढ पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम वरूण शर्मा थानाध्यक्ष अहमदगढ, एस आई जीत सिंह, एस आई रंजीत सिंह, रोहित कुमार, हेमन्त किशोर, विपिन भदोरिया, ललित ठेनुआ, ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button