बुलंदशहर
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू चेयरमैन राजबाला देवी ने हरी झण्डी दिखा कर किया शुभारम्भ 31 अक्टूबर तक चलेगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अक्टूबर 2026 से शुरू हो गया है यह अभियान 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा इसका शुभारम्भ वार्ड संख्या एक मौहल्ला चौक से किया गया नगर पालिका चेयरमैन राजबाला देवी, ने हरी झण्डी दिखाकर इसे शुरू किया इस मौके पर चेयरमैन ने कर्मचारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान तय रोस्टर के मुताबिक नगर के सभी वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग की जाए साथ ही नालियों और नालों की खास सफाई, झाड़ियों की कटाई-सफाई और जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव लगातार और असरदार तरीके से किया जाए ।


