साहेबगंज

FJCCIउपाध्यक्ष आकाश पांडेय ने एसपी से की मुलाकात,त्योहारों में जाम और नो-एंट्री को लेकर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले मेंFJCCIके संथाल परगना प्रमंडलीय उपाध्यक्ष आकाश पांडेय ने साहिबगंज जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की।इस मुलाकात में आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में बड़ी वाहनों पर नो-एंट्री और सड़क जाम को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।आगे आकाश पांडेय ने कहा कि पूजा-त्योहारों में जाम की समस्या बहुत गंभीर हो जाती है,जिसके कारण कारोबारियों एवं आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।वही इस पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने जाम की समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया,वही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाम की समस्याओं को दूर करने के लिए पुलिस प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद है,जिससे कारोबारियों एवं राहगीरों को जाम की समस्या का सामना करना ना पड़े।इस मौके पर साहिबगंज मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नवीन भगत,संरक्षक सुनील भरतिया,सचिव जाहिद खान,सह-सचिव अजय डोकानिया और अंकित केजरीवाल उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button