कैराना

आशा कार्यकर्ताओं ने उठाई मानदेय वृद्धि की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई है। आशा संगिनी, आशा कार्यकर्ती वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन देकर मांगों के निस्तारण की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई।
ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं का न्यूनतम मानदेय 21 हजार रुपये और आशा संगिनियों का 26 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की गई। इसके अलावा भ्रमण के लिए प्रतिपूर्ति राशि, नियुक्ति पत्र जारी करने और लंबित भ्रमण दिवसों का 700 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान करने की मांग रखी गई। आशा कार्यकर्ताओं ने मृत्यु एवं दुर्घटना बीमा की सुविधा देने, भ्रमण के लिए स्कूटी उपलब्ध कराने तथा टीए-डीए दिए जाने की मांग भी की। वहीं, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन के साथ 12 लाख रुपये देने की मांग उठाई गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि आशा कार्यकर्ता लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर कार्य बहिष्कार शुरू करने की चेतावनी दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button