मालगोदाम दुर्गा पूजा समिति की प्रेस वार्ता, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में
Press conference by the Malgodam Durga Puja Committee; preparations for the convenience of devotees are in the final stages.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद । मालगोदाम दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दुर्गा पूजा की तैयारियों की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि पूजा को लेकर समिति के सदस्य पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल की ऊंचाई करीब 65 फीट और चौड़ाई 55 फीट होगी। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग से शौचालय, पर्याप्त रोशनी तथा महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की व्यवस्था रहेगी। एक सवाल के जवाब में विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि कतरास सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मेगा प्रोजेक्ट के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है और क्षेत्र के संबंध में गलत संदेश फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में ऐसा कोई संकट उत्पन्न होता है, तो धनबाद सांसद और बाघमारा विधायक सबसे आगे खड़े रहेंगे और जनता के साथ मजबूती से आवाज उठाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान विकास बजरंगी, वशिष्ठ चौहान, राकेश सिंह और विशाल कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।



