पाकुड़

टोटो पलटने से सात लोग घायल, दो रेफर

Seven injured, two referred after Toto overturns.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तालवा गांव के समीप पाकुड़िया-महेशपुर मुख्य सड़क पर पावर हाउस के पास रविवार को टोटो पलटने से सात लोग घायल हो गए। सभी घायल रतनपुर से पूजा-अर्चना कर टोटो से अपने घर कालीडीह लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, तालवा पावर हाउस के पास पहुंचते ही टोटो के पीछे से अचानक एक मोटरसाइकिल आ गई। इससे टोटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद टोटो में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को टोटो से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़िया पहुंचाया। वहां डॉ. मंजर आलम, जीएनएम लुखी मुर्मू और प्रभात दास की देखरेख में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में बिस्वजीत हेम्ब्रम (3), प्रेम शीला हेम्ब्रम (12), अभिनास सोरेन (6), लखी मुर्मू (30), मार्सेला सोरेन (14), जोएल सोरेन (40) और सरिता मुर्मू (35) शामिल हैं। सभी कालीडीह के रहने वाले बताए गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार, बिस्वजीत हेम्ब्रम और प्रेम शीला हेम्ब्रम को अपेक्षाकृत अधिक चोट लगी है। प्रेम शीला के सिर में चोट आई है। दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़िया में किया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button